Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आप विधायक जरनैल सिंह का इस्तीफा, पंजाब से लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

           jarnail-singh

                                 jarnail-singh

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व पत्रकार सिंह ने आईएएनएस से कहा, “मैंने अपना इस्तीफा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेज दिया।”

आप ने पंजाब के लांबी विधासभा क्षेत्र से जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल पांच बार से विधायक हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा।

जरनैल सिंह पिछले कई महीने से राज्य में आप के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह फरवरी 2015 में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending