Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अश्वेत की हत्या में पूर्व अमेरिकी अधिकारी अभियुक्त

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य में इस साल अप्रैल में एक अश्वेत व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के सिलसिले में देश के एक पूर्व श्वेत अधिकारी पर अभियोग लगाया गया है। अभियोग ग्रैंड जूरी ने सोमवार को लगाया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अधिकारी माइकल स्लैगर (33)को इस साल अप्रैल में साउथ कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्सटन शहर में 50 वर्षीय अश्वेत नागरिक वाल्टर स्कॉट की गोली मारकर हत्या का आरोपी बनाया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।

स्लैगर पर स्कॉट को उनकी पीठ में आठ बार गोली मारने का आरोप है। पूरे वाकया को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

अभियोजक स्कारलेट विल्सन के अनुसार, यदि स्लैगर इस मामले में दोषी ठहराए जाते हैं तो उन्हें 30 साल कैद और बिना पैरोल के आजीवन कारावास हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की सुनवाई के लिए अभी तारीखें तय नहीं हुई हैं।

वाकया चार अप्रैल का है। उस वक्त स्लैगर साउथ कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्सटन में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने स्कॉट की गाड़ी की पीछे की बत्ती टूटी हुई देखी। इसके बाद उन्होंने स्कॉट से इस बारे में पूछताछ शुरू की। इस बीच, स्कॉट अचानक वहां से भागने लगे। स्लैगर ने हालांकि स्कॉट को पकड़ लिया। लेकिन आपसी धक्कामुक्की के बाद स्कॉट एक बार फिर भागने लगे, जिसके बाद स्लैगर ने गोली चला दी। पुलिस अधिकारी ने स्कॉट की पीठ में आठ गोलियां मारी।

इधर, स्कॉट के परिवार का दावा है कि वह अपनी गिरफ्तारी की आशंका के कारण भागने लगे।

इस मामले में स्लैगर पर अभियोग लगने के बाद स्कॉट के परिवार की ओर से अधिवक्ता क्रिस स्टीवर्ट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम इस मामले में धर्यपूर्वक आपराधिक सुनवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending