Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अशोक गहलोत स्वाइन फ्लू से पीड़ित

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। गहलोत ने ट्वीट किया कि मुझे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, मैंने सही समय पर उपचार शुरू करवा दिया और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

उन्होंने स्वाइन फ्लू के संबंध में कोई जागरुकता अभियान नहीं चलाने को लेकर वसुंधरा राजे सरकार की आलोचना की। गहलोत ने कहा, “राज्य सरकार ने क्यों समय से स्वाइन फ्लू को लेकर जागरुकता अभियान नहीं चलाया? लोग जागरुकता और जानकारी के अभाव में मर रहे हैं।” राज्य में स्वाइन फ्लू के प्रभाव से शनिवार तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 मामले राजधानी जयपुर से हैं। राज्य में कथित रूप से 120 लोगों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। वसुंधरा सरकार ने राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस अस्पताल में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां 24 घंटे पांच चिकित्सक स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को सेवा देने के लिए मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending