Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन ने रणबीर को सराहा, आज के दौर का सुपरस्टार बताया

Published

on

ranbeer-arjun

Loading

मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने समकक्ष रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर भारतीय सिनेमा की मौजूदा पीढ़ी के सुपरस्टार हैं। अर्जुन ने फिक्की फ्रेम्स 2015 सम्मेलन में शुक्रवार को हिंदी सिनेमा की नई लहर पर आधारित चर्चा में भाग लिया।

यह पूछे जाने पर वह किसे मौजूदा पीढ़ी का सुपरस्टार मानते हैं, उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रणबीर कपूर जिस तरह के किरदार निभाते हैं, जिस तरह की भूमिकाएं चुनते हैं, वह हमारी पीढ़ी के सुपरस्टार हैं। वह हमेशा जोखिम उठाते हैं।” अर्जुन ने कहा कि फिल्म ‘बांबे वेलवेट’ में भी उन्होंने फिर से नया जोखिम लिया है। वह हमेशा बहादुरी भरे काम करते हैं। उन्हें हर कोई पसंद करता है और हम रणबीर की फिल्मों का इंतजार करते हैं। आपको रणबीर की फिल्म देखने का कभी मलाल नहीं होता, फिर चाहे उसमें रणबीर की मेहमान भूमिका ही क्यों न हो।
अर्जुन आखिरी बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘तेवर’ में दिखाई दिए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending