Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अयोध्या में राम मंदिर बन कर रहेगा : तोगड़िया

Published

on

praveen-togadia

Loading

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन कर रहेगा। राम नवमी पर रामलीला मैदान से गंगेश्वर धाम, करोल बाग तक विशाल शोभायात्रा के अवसर पर तोगड़िया ने कहा कि “आज हम एक और संकल्प लें कि हम छुआछूत मुक्त भारत बनाएंगे। हम एक अनुसूचित जाति परिवार को मित्र बना कर हिन्दू परिवार मित्र, हर गांव में कुएं का पानी सब के लिए, मंदिर में प्रवेश सब के लिए, एक पंगत में भोजन सब के लिए तथा अंतिम संस्कार का स्थान सबके लिए सुनिश्चित करने हेतु काम करेंगे।”

उन्होंने कहा कि हर जाति-बिरादरी से मिलकर संतों के मार्गदर्शन में छुआछूत मुक्त भारत बनाएंगे। इन्द्रपस्थ विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में हिन्दू पर्व समन्वय समिति, दिल्ली एवं दिल्ली की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर रामलीला मैदान से गंगेश्वर धाम, करोल बाग तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सौ से अधिक विभिन्न स्वरूपों की झांकियां एवं भजन मंडलियां शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending