Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमेरिका के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत

Published

on

Loading

वाशिंगटन। यहां एक मॉल में शुक्रवार रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। सार्जेट मार्क फ्रांसिस ने ट्वीट कर बताया कि बर्लिगटन के कासकेड मॉल में गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गया।

एनबीसी न्यूज ने फ्रांसिस के हवाले से बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले में एक से अधिक हमलावर शामिल था या नहीं, लेकिन प्रशासन भूरे कपड़े पहने शख्स की तलाश कर रहा है। उसे आखिरी बार मॉल से अंतर्राज्यीय 5 राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा गया था। फ्रांसिस ने ट्वीट कर बताया कि हमले में जीवित बच गए लोगों को बस से पास के गिरजाघर ले जाया जाएगा।

वाशिंगटन स्टेट ट्रपर की प्रवक्ता हीदर एक्सटमैन ने बताया कि गोलीबारी की खबरें शाम सात बजे से आनी शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, इस बात के संकेत नहीं है कि यह घटना आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी हुई है। फिलहाल, इस घटना का उद्देश्य पता नहीं चल पाया है। एनबीसी न्यूज के मुताबिक, कासकेड मॉल 1990 में खुला था। इसमें मेसी स्टोर, रेस्तरां और मूवी थिएटर हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending