Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

36 राफेल विमानों की डील पक्की, वायुसेना को मिली नई ताकत

Published

on

Loading

Rafell planeनई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां वेस ली ड्रायन की उपस्थिति में बहुउद्देश्यीय 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए हुए समझौते से भारत को कुछ बड़े लाभ होंगे। राफेल विमान बेहद शक्तिशाली और कठिन से कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के पास भी ऐसे लड़ाकू विमान नहीं हैं।

सूत्रों ने कहा कि इन 36 फ्रेंच लड़ाकू विमानों के साथ भारत केंद्रित क्षमता विकास और आधुनिक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से भारत को हवाई मुकाबले में पाकिस्तान पर एक स्पष्ट बढ़त मिलेगी। शुक्रवार को हुए इस समझौते से वार्ताकारों के गहन मोल-तोल के बाद भारत को लगभग 75 करोड़ यूरो का लाभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पिछले वर्ष फ्रांस दौरे के दौरान 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की योजना की घोषणा की थी। इसमें अतिरिक्त ऑफसेट क्लॉज भी हैं, जिसके कारण भारतीय कारोबार को मदद मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, जो तीन लाभ इस समय स्पष्ट हो चुके हैं, उनमें भारतीय वायुसेना के तीन पायलटों सहित नौ जवानों को मुफ्त प्रशिक्षण देना शामिल है। इसके अतिरिक्त भारतीय पॉयलटों के लिए 60 घंटे प्रशिक्षण विमान के उपयोग की गारंटी शामिल है।

एक अन्य शर्त से यह बात स्पष्ट की गई है कि हथियारों के भंडारण के लिए भारतीय अवसंरचना तैयार न होने की सूरत में छह महीने तक उसे फ्रांस में ही मुफ्त रखने की सुविधा की गारंटी होगी। बेहतर हथियार पैकेज और मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा की कीमत 10 करोड़ यूरो होगी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending