Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जबलपुर पहुंचे अमित शाह का जोरदार स्वागत

Published

on

Loading

अमित शाह प्रकाश पर्व में शामिल होने आज जबलपुर आएंगे

 

जबलपुर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को विमान से जबलपुर पहुंचे। शाह यहां गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाह दिल्ली से जबलपुर पहुंचे। हवाईअड्डे पर शाह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की।

भाजपा अध्यक्ष शाह शिवाजी मैदान में आयोजित गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कार्यक्रम में शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending