Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमरनाथ यात्रा शुरू, 8000 से अधिक श्रद्धालु रवाना

Published

on

श्रीनगर,वार्षिक अमरनाथ यात्रा,औपचारिक शुरुआत,8000 से अधिक श्रद्धालु,जम्मू एवं कश्मीर,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

Loading

श्रीनगर | वार्षिक अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को हो गई, जब 8000 से अधिक श्रद्धालु जम्मू एवं कश्मीर में बनाए गए दो आधार शिविरों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6,065 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार सुबह गांदेरबल जिले में बने बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ, जबकि पहगाम के पास बनाए गए नुनवान आधार शिविर से 2,330 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

करीब दो महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त को समाप्त होगी। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा, जो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, गुरुवार को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। वह पारंपरिक ‘पूजा’ में भी शामिल होंगे, जो यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुवार को पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। समुद्र तल से 14,500 फुट की ऊंचाई पर बनी इस पवित्र गुफा में इस समय बर्फ की एक ऐसी संरचना बनती है, जिसे श्रद्धालु शिवलिंग मानकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों और सेना के जवानों की जगह-जगह तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending