Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब शौरी ने सरकार पर दागी मिसाइल, नोटबंदी को बताया मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यशवंत सिन्हा के बाद एक बार फिर भाजपा के अंदर से मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठी है। अब वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने हमला बोला है। शौरी ने कहा कि नोटबंदी एक बहुत बड़ी मनी लॉड्रिंग स्कीम थी जिसे सरकार द्वारा काले धन को सफेद करने के लिए लागू किया गया था। उन्होंने नोटबंदी की तुलना सुसाइड से करते हुए कहा कि वह भी एक साहसिक कदम है। शौरी ने मोदी सरकार को ‘ढाई व्यक्तियों वाली सरकार’ बताया।

राजनेता और अर्थशास्त्री अरुण शौरी ने बताया कि नोटबंदी के जरिए बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने का काम किया गया। उन्होंने ऐसा कहते हुए आरबीआई की उस जानकारी को भी साझा किया जिसमें नोटबंदी के बाद 99 फीसदी पुराने नोट बैंकों में जमा होने की बात कही गई थी।

शौरी कहते हैं, “सरकार ने नोटबंदी के समर्थन में जो तर्क दिए, क्या आज भी वो जिंदा हैं? क्या ब्लैक मनी पूरी तरह से व्हाइट हो गई? आतंकी आज भी भारत आ रहे हैं। आज सरकार के पास कुछ भी कहने को नहीं है।”

अरुण शौरी ने जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश इस समय आर्थिक संकट से परेशान है और वहीं जीएसटी को बहुत ही गलत समय पर लागू किया गया है जो कि एक नासमझी वाला कदम था। शौरी ने कहा कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया गया है। इसके नियमों में तीन महीनों में सात बार संशोधन किया गया था।

शौरी ने कहा, “ये महज ढाई लोगों की सरकार है। एक नरेंद्र मोदी, दूसरे अमित शाह और तीसरे घर के वकील हैं। ये लोग कोई खास काबिलियत नहीं रखते। इनके आसपास जो लोग भी हैं, उनके पास भी महारत नहीं है।”

बता दें कि अरुण शौरी के साथ ही अटल कैबिनेट में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने हाल ही में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने आर्थिक मुद्दों पर सरकार को फेल करार देते हुए नोटबंदी और जीएसटी पर सवाल उठाए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending