Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

अब टास्क फोर्स दिलाएगी ओलम्पिक खेलों में पदक

Published

on

Loading

olympicनई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को शामिल किया गया है। इस समिति का काम आने वाले तीन ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए रोड मैप तैयार करना है।

इस समिति का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किया गया है। समिति का काम 2020, 2024, 2028 ओलम्पिक खेलों के लिए लघु कालिक, मध्य कालिक और दीर्घ कालिक रणनीति तैयार करना होगा।

इस आठ सदस्यीय समिति में गोपीचंद और बिंद्रा के अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा, हॉकी कोच एस.बलदेव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कालरा, ओम पाठक भी शामिल हैं।

समिति का काम 2020 ओलम्पिक के लिए पदक जीतने वाले संभावित खिलाडय़िों के नाम, उनके कोच और सहयोगी स्टाफ का नाम सुझाना है। आठ सदस्यीय समिति देश में खेल की संरचना को बेहतर करने को लेकर भी अपने सुझाव देगी।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending