Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अब कांग्रेस को लगी चोट, कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। कांग्रेस नेता और केंद्र की पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल और दिल्ली के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।

शाह से मुलाकात के बाद तीरथ ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की है, जिम्मेदारी देना उनका काम है। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं निभाऊंगी। कृष्णा तीरथ ने यह भी कहा कि कोई कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, हर शख्स विकास करने वाले के साथ काम करना चाहता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि कृष्णा तीरथ को आम आदमी पार्टी के किसी बड़े नेता के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव में खड़ा किया जा सकता है। कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि उन्हें अरविंद केजरीवाल या राखी बिड़लान के खिलाफ पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग-2) सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहीं तीरथ कांग्रेस की टिकट पर दिल्ली से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार मीरा कांवरिया को हराया था।

कृष्णा तीरथ से पहले भाजपा में किरन बेदी के अलावा ‘आप’ के कई पूर्व नेता जुड़ चुके हैं। शाजिया इल्मी और विनोद कुमार बिन्नी कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी साथी रहे थे, लेकिन अब भाजपा के पाले में जा चुके हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending