Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में विस्फोट से 7 की मौत

Published

on

अफगानिस्तान, विस्फोट, दीन मोहम्मद दरवेश, इंप्रूवाइज्ड विस्फोटक डिवाइस, सुरक्षा बल, संयुक्त राष्ट्र

Loading

काबुल| पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में एक वाहन सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आ गया जिससे हुए विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए। एक अधिकृत सूत्र ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दरवेश ने कहा, “दोपहर के आसपास बराकी बराक जिले में मुख्य सड़क पर इंप्रूवाइज्ड विस्फोटक डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हो गया जिससे कार में बैठे सात लोग मारे गए।” दरवेश ने कहा कि मारे गए लोग एक ही परिवार के थे। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में चार बच्चे और एक महिला थी। इस हमले के लिए अधिकारियों ने तालिबान आतंकी गिरोह के सिर आरोप मढ़ा है।

सुरक्षा बलों के खिलाफ फिदायीन हमले और सड़क के किनारे हमला करने के लिए तालिबान बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर बने आईईडी का इस्तेमाल करता है, लेकिन घातक हथियार से नागरिक भी मारे जाते हैं। वर्ष 2014 में संघर्ष में और तालिबान नीत हमलों में कम से कम 3700 नागरिक मारे गए हैं और 6800 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी देश में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े में दी गई है।

अफगानिस्तान में विस्फोट से 7 की मौत

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending