Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अनिल बैजल होंगे दिल्ली के नए बॉस

Published

on

Loading

Anil baizal delhi LGनई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अनिल बैजल का दिल्ली का उप राज्यपाल बनना लगभग तय हो चुका है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल पद के लिए मंत्रालय ने बैजल के नाम पर सहमति जता दी है। इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति वर्तमान में अपनी सालाना दक्षिण यात्रा पर तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल के पद से नजीब जंग के अचानक इस्तीफे केएक सप्ताह बाद बैजल की नियुक्ति की खबर आई है। जंग ने सबको चौंकाते हुए बीते गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था।

1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बैजल दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। वह 2006 में केंद्रीय शहरी विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending