Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अधिकारियों का मनोबल नहीं गिरा : दिल्ली सरकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री और उप-राज्यपाल के बीच नौकरशाहों की निुयक्ति को लेकर विवाद बढ़ने के कारण अधिकारियों का मनोबल गिर गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, “प्रत्येक सरकारी अधिकारी मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के साथ पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “मनोबल उन अधिकारियों का गिरा है जो अपने पद का दुरुपयोग करते हैं, न कि मेहनत करने वाले अधिकारियों का।”

सिसोदिया हालांकि केजरीवाल सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री के भरोसेमंद भी हैं। वह उप-मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पद भी संभाले हुए हैं और केजरीवाल के बाद सरकार में वह सबसे वरिष्ठ व्यक्ति हैं।

केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने फरवरी में दिल्ली की सत्ता संभाली थी। फिलहाल सरकार और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच वरिष्ठ अधिकारियों, खासकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर विवाद बढ़ गया है।

इससे इस तरह की अटकलों को बल मिला है कि दिल्ली सरकार में काम करने वाले आईएएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं और इसलिए वे कहीं अन्य तबादला चाहते हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending