Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय के साथ काम करने को लारा उत्साहित

Published

on

मुंबई,फिल्म अभिनेत्री-निर्माता लारा दत्ता,'सिंह इज ब्लिंग,भिनेता अक्षय कुमार,इंसान', 'दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर', 'भागमभाग', 'ब्लू'

Loading

मुंबई | फिल्म अभिनेत्री-निर्माता लारा दत्ता आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। इसका कारण सिर्फ फिल्म की कहानी नहीं बल्कि फिल्म के नायक अभिनेता अक्षय कुमार भी हैं। लारा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “कल से अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग के लिए उत्साहित हूं। हमने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया है।”

अक्षय के साथ पहले भी काम कर चुकीं लारा के दिल में उनके लिए खास जगह है। उन्होंने 2003 में अक्षय के साथ फिल्म ‘अंदाज’ से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। लारा ने अक्षय के साथ ‘आन : मेन एट वर्क’, ‘इंसान’, ‘दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘भागमभाग’, ‘ब्लू’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ 2008 में आई फिल्म ‘सिंह इज किंग’ का सीक्व ल है। लारा ने कुछ समय पहले कहा था कि उनके प्रशंसकों के लिए सरप्राइज है, वह फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। अभिनेत्री एमी जैक्सन भी फिल्म में काम कर रही हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending