Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अंडे और ब्रेड की शिकायत पर जेल में महिला कैदी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

Published

on

प्राइवेट पार्ट मुंबई, महिला कैदी, डंडा, बायकुला जेल,

Loading

मुंबई। मुंबई की बायकुला जेल में महिला कैदी मंजुला शेट्टी की मौत के पीछे बड़ी हैवानियत का खुलासा हुआ है। जी हां, पुलिस जिस मौत को हार्ट अटैक बता रही थी दरअसल वह घटना कुछ और ही है।

मंजुला की मौत बुरी तरह से पीटने की वजह से हुई थी। उसकी चूक महज इतनी थी कि उसने जेल में सुबह के नाश्‍ते में दो अंडे और पांच पाव गायब होने की शिकायत जेल अधिकारी से की थी। उसके बाद बंदीरक्षकों ने उसे बुरी तरह मारा था। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया था।

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स में एफआईआर की कॉपी के आधार पर छपी खबर के मुताबिक घटना 23 जून सुबह 9 बजे की है। सुबह के वक्‍त राशन में दो अंडे और पांच पाव कम पड़ गए। इसके बाद मंजुला को जेल अधिकारी मनीषा पोखरकर ने अपने केबिन में बुलाया।

इसके बाद केबिन से मंजुला की चीखों की आवाज सुनाई देने लगी। कुछ देर बाद मंजुला वापस बैरक में आ गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

न्‍यूड कर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा

जेल के अन्य कैदियों ने बताया कि कुछ देर बाद कुछ और महिला कांस्टेबल वापस बैरक में आई। वहां उन्होंने मंजुला की फिर से पिटाई की। इनमें बिंदू नायकडे, वासीमा शेख, शीतल शेगांवकर, सुरेखा गल्वे और आरती शिंगने शामिल थीं। कैदियों ने बताया कि इनमें से कांस्टेबल बिंदू और सुरेखा ने मंजुला के पैरों को अलग किया और वासीमा ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी।

कैदियों ने बताया कि मंजुला के शरीर से खून बह रहा था लेकिन उसे जेल प्रशासन की ओर से कोई मेडिकल सहायता नहीं दी गई। बाद में बाथरूम में वह बेहोश हो गई, जहां से उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे जेजे अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचते ही मंजुला की मौत हो गई।

जेजे अस्पताल की पोस्टपार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मंजुला के शरीर पर 11 से 13 गहरी चोट के निशान थे। डॉक्टर ने बताया की पिटाई की वजह से उसके फेफड़ें भी जख्‍मी हो गए थे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending