Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव की कड़वाहट पर बोले योगी; अखिलेश को इसलिए कहा- थैंक यू

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पक्ष और विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में साथ खड़ा नजर आया और सतीश महाना का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का आभार जताया और इसे लोकतंत्र की मर्यादा को मजबूत करने वाला कदम बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में आई कड़वाहट को लेकर कहा कि अभी ज्यादा दिन नहीं बीते जब दोनों पक्ष एक दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चुनने के लिए सत्ता पक्ष के साथ, विपक्ष के सभी सदस्यों और नेता विपक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे शास्त्र प्रेरणा देते हैं कि जब भी महान बनने का कोई अवसर मिले तो हमें इस अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए। आपके नाम से तो महाना ही जुड़ा है। स्वभाविक रूप से लोकतंत्र के इस गौरव पूर्ण आसन पर विराजमान होना, किसी भी सदस्य के लिए ना सिर्फ अभिनंदनीय है, बल्कि गौरवपूर्ण भी है।”

योगी ने कहा, ”इस पीठ पर एक अनुभवी सदस्य का चयन सबकी अनुमति से हो यह सुखद अनुभूति कराता है, खासकर तब जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में मार्च के प्रथम सप्ताह में दोनों ओर से मिसाइलें चल रही थीं। और उस समय हर व्यक्ति एक दूसरे के हमलों से झुलसने से बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहा था। लेकिन यह भारत में ही संभव हो सकता है और भारत में भी यूपी में ही कि राजनीतिक मतभेद कितने ही क्यों ना हो लेकिन लोकतंत्र को पुष्ट करने के लिए सर्वानुमति का रास्ता अपनाने और लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए हम मिलकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।”

सीएम योगी ने पक्ष और विपक्ष को लोकतंत्र के दो पहिए बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर यूपी के 25 करोड़ की जनता के सर्वांगीण विकास के कार्यों को भी एक नई ऊंचाई तक पहुंचाकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बना सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि विधायकों का शपथ ग्रहण भी बेहद सकारात्मक तरीके से हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त हो चुके हैं, अब 25 करोड़ जनता के हित के बारे में सोचना है और काम करने का समय है।

नकारात्मका को स्वीकार नहीं करती जनता: योगी

सीएम योगी ने कहा, ”हमने मार्च पहले सप्ताह तक चुनाव प्रचार में देखा कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप, आक्षेप और बयानबाजियों को जो दौर चला है, हर दल अपने हिसाब से करता था। लेकिन एक चीज है जो हम जनता और यूपी में देखेते हैं कि जनता कभी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती। नकारात्मकता के लिए उसके हृदय में स्थान नहीं है। जो सकारात्मक होगा, जो प्रगतिशील होगा, जो लोककल्याण का कारक होगा, जनता उसी को अंगीकार करती है। जो नकारात्मक होगा, हमारे समाज, हमारे देश ने कभी नकारात्मकता को कोई महत्व नहीं दिया। नकारात्मकता जीवन में कभी प्रगति नहीं कर सकती है। सकारात्मकता से ही ना केवल हम प्रगति के मार्ग को आगे बढ़ा सकते हैं, बल्कि लोक कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं।”

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending