Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात, इतने वाहन एक साथ हो सकेंगे पार्क

Published

on

new multilevel parking Ayodhya

Loading

अयोध्या। योगी सरकार की तरफ से नए साल में अयोध्यावासियों को नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात दी गई। कलेक्ट्रेट के निकट राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 3708.49 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया। गुरुवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नवनिर्मित मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के निकट नवनिर्मित लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग में 282 चार पहिया तथा 309 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग के साथ ही बिल्डिंग के सामने 1500 से अधिक दो पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसमें 15 दुकानें, एक कैंटीन, चार लिफ्ट सहित सभी तलों पर शौचालयों की भी व्यवस्था उपलब्ध है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से कलेक्ट्रेट व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं- अधिकारियों, कर्मचारियों सहित यहां आने वाले जन सामान्य व वादियों को वाहनों के पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

बाहर से आने वाले पर्यटकों को न हो दुश्वारी

जिलाधिकारी ने बताया कि इस पार्किंग के साथ ही अयोध्या धाम आने वाले श्रद्वालुओं-पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग की बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके क्रम में अब तक टेढ़ीबाजार पूर्वी, टेढ़ीबाजार पश्चिमी, कौशलेश कुंज व अमानीगंज में भी मल्टीलेबल पार्किंग बन चुकी है।

इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्वालुओं पर्यटकों के बड़ी संख्या में अयोध्या आगमन की संभावना के दृष्टिगत वृहद स्तर पर योजनाबद्व तरीके से सरफेस पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

इसके लिए गुप्तारघाट के पास 10 एकड़, राजघाट के पास 25 एकड़ तथा 35 एकड़ कुल 70 एकड़ की सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां लगभग 20 हजार चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। इसी के साथ ही साकेत पेट्रोल पम्प के पास भी सरफेस कच्चा पार्किग तथा स्फटिक शिला के पास भी सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार लगभग 40 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हो जायेगी। इसी के साथ ही राम जन्मभूमि सहित अयोध्या धाम के विभिन्न स्थलों पर सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पांच रेलवे समपार बन रहे हैं, जिसमें से उदया के पास का रेलवे समपार का कार्य दिसम्बर में पूर्ण हो गया है, फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। मोहबरा का रेलवे समपार जनवरी में पूर्ण हो जायेगा तथा शेष रेलवे समपारों को भी मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending