Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जहां चमगादड़ों की होती है पूजा

Published

on

चमगादड़ों की पूजा, बिहार के वैशाली जिले, राजापाकर प्रखंड के सरसई (रामपुर रत्नाकर) गांव

Loading

चमगादड़ों की पूजा, बिहार के वैशाली जिले, राजापाकर प्रखंड के सरसई (रामपुर रत्नाकर) गांव

मनोज पाठक

हाजीपुर| वैसे तो आपने चमगादड़ों को देखा होगा, लेकिन बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के सरसई (रामपुर रत्नाकर) गांव में चमगादड़ों की न केवल पूजा होती है, बल्कि लोग मानते हैं कि चमगादड़ उनकी रक्षा भी करते हैं। इन चमगादड़ों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां लोगों की मान्यता है कि चमगादड़ समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी के समान हैं। सरसई गांव के एक बुजुर्ग गणेश सिंह का मानना है कि चमगादड़ों का जहां वास होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। ये चमगादड़ यहां कब से हैं, इसकी सही जानकारी किसी को भी नहीं है। सरसई पंचायत के सरपंच और प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला बताते हैं कि गांव के एक प्राचीन तालाब (सरोवर) के पास लगे पीपल, सेमर तथा बथुआ के पेड़ों पर ये चमगादड़ बसेरा बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तालाब का निर्माण तिरहुत के राजा शिव सिंह ने वर्ष 1402 में करवाया था। करीब 50 एकड़ में फैले इस भूभाग में कई मंदिर भी स्थापित हैं।

चमगादड़ों को देखने के लिए लगी रहती है पर्यटकों की भीड़

उन्होंने बताया कि रात में गांव के बाहर किसी भी व्यक्ति के तालाब के पास जानं के बाद ये चमगादड़ चिल्लाने लगते हैं, जबकि गांव का कोई भी व्यक्ति के जाने के बाद चमगादड़ कुछ नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि यहां कुछ चमगादड़ों का वजन पांच किलोग्राम तक है। सरसई पंचायत के मुखिया चंदन कुमार बताते हैं कि सरसई के पीपलों के पेड़ों पर अपना बसेरा बना चुके इन चमगादड़ों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। गांव के लोग न केवल इनकी पूजा करते हैं, बल्कि इन चमगादड़ों की सुरक्षा भी करते हैं। यहां के ग्रामीणों का शुभ कार्य इन चमगादड़ों की पूजा के बगैर पूरा नहीं माना जाता।जनश्रुतियों के मुताबिक, मध्यकाल में वैशाली में महामारी फैली थी, जिस कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में यहां चमगादड़ आए और फिर ये यहीं के होकर रह गए। इसके बाद से यहां किसी प्रकार की महामारी कभी नहीं आई।

स्थानीय आऱ एन. कॉलेज के प्रोफेसर एस़ पी़ श्रीवास्तव का कहना है कि चमगादड़ों के शरीर से जो गंध निकलती है, वह उन विषाणुओं को नष्ट कर देती है जो मनुष्य के शरीर के लिए नुकसानदेह माने जाते हैं। यहां के ग्रामीण इस बात से खफा हैं कि चमगादड़ों को देखने के लिए यहां सैकड़ों पर्यटक प्रतिदिन आते हैं, लेकिन सरकार ने उनकी सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सरपंच निराला बताते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों का वास न केवल अभूतपूर्व है, बल्कि मनमोहक भी है, लेकिन यहां साफ -सफाई और सौंदर्यीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित कराने के लिए पिछले 15 वर्षो से प्रयास किया जा रहा है, मगर अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू और कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने इस क्षेत्र का दौरा भी किया था। निराला को आशा है कि वर्तमान समय में राजापाकर के विधायक शिवचंद्र राम कला एवं संस्कृति मंत्री बनाए गए हैं। शायद इस क्षेत्र का कायाकल्प हो जाए।

नेशनल

ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के गंजम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था वहां मैंने अयोध्या दर्शन किए आज मैं प्रभु जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। पहला भारत में मजबूत सरकार बनाने का और दूसरा राज्य में भाजपा नीत मजबूत सरकार बनाने की।

पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रभु रामलला का भव्य मंदिर मोदी ने नहीं ये आपके एक वोट ने बनाया। ये आपके एक वोट की ताकत है कि भव्य राम मंदिर बनाया है। पांच सौ साल का इंतजार अब खत्म हुआ। पीएम ने कहा कि मैं ओडिशा के सभी लोगों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में हिंदुस्तान के लिए मजबूत सरकार बनाने के लिए हैं. वहीं दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।

पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को यहां बीजेडी सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है। पीएम ने कहा कि आज 6 मई है। 6 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा और मैं आप सबको बीजेपी के ओडिशा के मुख्यमंत्री के शपथ के लिए निमंत्रण देने आया हूं। ओडिशा में बीजेडी अस्त है। कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त है। सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।

पीएम ने कहा कि ओडिशा में पहले करीब कांग्रेस और फिर 25 साल से बीजेपी सरकार रही है, लेकिन हुआ क्या ओडिशा के पास भरपूर पानी भी है। ओडिशा के पास भरपूर उपजाऊ जमीन भी है। जमीन के नीचे खनिज का खजाना भी है। इतना लंबा समुद्री तट भी है। सिल्क सिटी भी है और खाद्य की राजधानी भी है, इतिहास भी है और संस्कृति की धरोहर भी है। सब कुछ है फिर ऐसा क्या हुआ कि इतने अमीर ओडिशा की जनता गरीब रह गई। ओडिशा अमीर है जनता गरीब है।

पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में सोनिया जी की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी, मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री पद पर बैठाया हुआ था। उन्होंने सिर्फ ओडिशा को दस साल में एक लाख करोड़ रुपये दिए थे और मोदी ने दस साल में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ओडिशा को दिए। सिर्फ पैसे भेजने से काम नहीं चलता। यहां ओडिशा में अच्छी सरकार भी तो चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि यहां दिल्ली से जो पैसा भेजता है। आपके लिए योजनाएं बनाता है लेकिन बीजेडी सरकार या तो उनको लागू नहीं करती या फिर अपना स्टीकर लगा देती है और ऊपर से लूटपाट करती है।

Continue Reading

Trending