खेल-कूद
विश्व टेटे : भारतीय पुरुषों ने किया निराश, महिलाएं अगले दौर में
कुआलालंपुर| विश्व टेबल टेनिस चैम्पिनशिप में मंगलवार को भारतीय पुरुषों ने निराश किया तो वहीं महिलाओं ने अगले दौर में जगह बनाई। भारतीय पुरुषों को ग्रुप-एफ में तीसरे दौर में नाइजीरिया ने 0-3 से हराया। वहीं महिलाओं ने पुर्तगाल को 3-0 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। दो लगातार जीत के बाद भारतीय पुरुषों को हार झेलनी पड़ी। भारत के सौम्यजीत घोष, अरुण कादरी के खिलाफ पहला मैच हार गए। कादरी ने उन्हें 5-11, 4-11, 3-11 से शिकस्त दी। भारत के अचंत शरथ कमल ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह हार को टाल नहीं सके। उन्हें सेगुन टोरिओला ने 13-15, 6-11, 13-11, 5-11 से हराया। भारत के दो मैच गंवाने के बाद वापसी मुश्किल थी। अगला मैच खेलने उतरे एंथॉनी अमलराज ने जीतने की हर संभव कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। उन्हें नाइजीरिया के खिलाड़ी ने 13-11, 8-11, 9-11, 8-11 से शिकस्त दी।
विश्व टेबल टेनिस चैम्पिनशिप
भारत को अभी भी अपने ग्रुप में बुधवार को स्विट्जरलैंड और गुरुवार को स्लोवाकिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। दूसरी तरफ भारतीय महिलाओं ने अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए पुर्तगाल पर जीत दर्ज की। मानिका बत्रा ने पहले मैच में लेइला ओलिवेरिरा के खिलाफ खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। दोनों ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्णायक गेम में मानिका ने जीत दर्ज की। उन्होंने लेइला को 11-5, 7-11, 11-8, 9-11, 11-9 से हराया। दूसरा मैच खेलने उतरी मौमा दास को बढ़त का लाभ मिला। उन्होंने अपने पिछल मैच के बुरे प्रदर्शन को पीछे छोड़ शानदार खेल दिखाया। उन्होंने काटिअ मार्टिस को 11-5, 11-9, 11-6 से हराया। के. शामिनि ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और पाट्रिसिअ मासिएल को 11-1, 11-4, 11-9 से हराकर जीत दर्ज की। भारतीय महिलाओं को अगला मैच नाइजीरिया के खिलाफ खेलना है।
खेल-कूद
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सचिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, जानें क्या कुछ कहा
नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार देश का प्रधनमंत्री बनने पर सचिन ने पीएम मोदी को बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।”
10 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से देश की कमान संभाल ली है। 9 जून की शाम वो तीसरी बार शपथ ग्रहण कर प्रधानमंत्री बने। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेर सारी बधाइयां मिली हैं।
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने दो सहयोगी टीडीपी और जनता दल (यूनाइटेड) पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, इंडिया गठबंधन की तमाम रणनीतियों और जतन पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
नेशनल3 days ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान
-
नेशनल1 day ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’