Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बंगाल के रेलवे स्टेशन पर मिली एक और ‘लता मंगेशकर’, आवाज सुनकर खा जाएंगे धोखा

Published

on

Loading

मुंबई। आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। लता अपनी किसी गाने के लिए नहीं बल्कि एक महिला की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक महिला का है जो लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गा रही है।

हैरानी की बात ये है कि महिला ये गाना हूबहू लता की तरह ही गा रही है। यह वीडियो बंगाल के बारपेटा टाउन के राणाघाट स्टेशन का बताया जा रहा है।

A women working Ranaghat station in West BengalWhat a voice, felt in love with this voice ?Video – Atindra Kolkata

BarpetaTown The place of peace ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಭಾನುವಾರ, ಜುಲೈ 28, 2019

वीडियो फेसबुक पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई महिला की गायकी की जमकर तारीफ कर रहा है।

अपलोड होने के बाद ये वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है वहीं इस पर 48 हजार से ज्यादा रिएक्शन भी आ चुके हैं जबकि इस वीडियो को अबतक 46.6 बार शेयर किया जा चुका है।

यह गाना 1972 में आई फिल्म ‘शोर’ का है। गाने की ओरीजिनल सिंगर लता मंगेशकर हैं। इसे लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था। फिल्म में मनोज कुमार, नंदा, मास्टर सत्यजीत रे मुख्य भूमिका में थे। ये गाना अपने समय में बहुत हिट हुआ था और आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending