मुख्य समाचार
जुबैर गिरफ्तार हो गया, तो नूपुर शर्मा आसमान से आईं हैं क्याु?: असदुद्दीन ओवैसी
नई दिल्ली। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने कहा, ‘कन्हैयालाल ने तो कम्प्लेंट दी थी कि उसकी जान को खतरा है। ये राजस्थान की सरकार की गलती है। उनको प्रोटेक्शन देनी चाहिए थी।’
AIMIM नेता ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि ‘कन्हैयालाल आज जिंदा होते अगर राजस्थान की पुलिस हरकत करती। उसे जो धमकी आई, उसपर एक्ट करती। नूपुर शर्मा को भी जो धमकियां दी जा रही हैं, वो गलत हैं।’
उदयपुर की घटना पर ओवैसी ने कहा कि ‘मैं उनका (आरोपियों) प्रवक्ता नहीं हूं। मैं उनकी इस गलत हरकत के खिलाफ… उन्होंने गंदगी की है… हॉरिबल क्राइम किया है… मैं कन्डेम करता हूं… एक वीडियो बनाकर जिस तरह उन्होंने कन्हैयालाल को मारा, उसे कन्डेम करते हैं।
ओवैसी ने कहा पर उसी उदयपुर में चंद साल पहले एक अफरोजुल नाम, वेस्ट बंगाल के लेबरर को एक शख्स ने कट्टे से मार कर उसका वीडियो बनाया, उसके जिस्म को जलाया… उसे भी कन्डेम करना चाहिए।’
‘जुबैर की गिरफ्तारी सही तो…’
AIMIM के प्रमुख ने कहा कि रेडिकलाइजेशन को कंट्रोल करना है तो रूल ऑफ लॉ को सुप्रीम बनाइए। अगर जुबैर 2018 में ट्वीट करता है और 2021 का ट्विटर हैंडल कम्प्लेन करता है जो आज गायब हो चुका है तो जुबैर गिरफ्तार हो जाएगा। नूपुर शर्मा आसमान से आईं हैं क्या?
ओवैसी ने कहा कि ‘अगर जुबैर की गिरफ्तारी सही है तो सेंट्रल बोर्ड जिसने पिक्चर को पास किया था, उन सबको गिरफ्तार करना चाहिए।’ ओवैसी ने कहा कि नुपुर शर्मा के खिलाफ बार-बार प्रदर्शनों में हमने कानून से अपना काम करने की बात कही।
‘नूपुर शर्मा से क्यों डरती है दिल्ली पुलिस?’
AIMIM सांसद ने कहा कि ‘जहां तक उदयपुर का मामला है, मैंने उसी दिन निंदा की थी। मुसलमानों के तमाम बड़े-बड़े संगठनों ने निंदा की है। हम कह रहे हैं कि आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते मगर ट्रेजडी यह है कि नूपुर शर्मा को जान की धमकी दी गई, हम उसकी भी निंदा करते है।
सांसद ने कहा उनको कानून का प्रोटेक्शन मिल रहा है मगर उन्होंने जो कानून का उल्लंघन किया तो उसपर कानून को काम करने नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस आखिर इतनी मजबूर क्यों है? क्यों दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा से इतना डरती है?’
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस