Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

क्रिकेट के ‘भगवान’ ने क्या कहा शुभमन गिल के कान में? तस्वीर हो रही वायरल

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज़ शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल 2023 में आग उगल रहा है। मुंबई इंडियंस को गिल की शतक की मदद से प्लेऑफ में जगह मिली थी। अब उनके ही शतक ने रोहित शर्मा की टीम को बाहर का भी रास्ता दिखा दिया है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। उन्होंने 129 रनों की पारी खेली। इस पारी में गिल के बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के मारे। इस पारी के बाद गिल के पास ऑरेंज कैप भी आ गया है।

सचिन भी हुए प्रभावित

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं। वह इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तो सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर शुभमन गिल से बात की। उन्होंने गिल के कान में भी कुछ कहा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीजन का तीसरा शतक

शुभमन गिल के आईपीएल 2023 में तीन शतक हो गए हैं। इस सीजन से पहले उनके नाम एक भी शतक नहीं था। ये तीनों शतक पिछले 4 मैच में आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला शतक लगाने के बाद गिल ने अगले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सेंचुरी लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में वह सेट होने के बाद आउट हो गए थे। अब फाइनल में एक बार फिर गिल के सामने चेन्नई की गेंदबाजी होगी।

ड्रीम ईयर है 2023

शुभमन गिल के लिए 2023 किसी सपने की तरह रहा है। साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भी उन्होंने शतक लगाया था। आईपीएल फाइनल के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप भी है।

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending