Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नेहरू, इंदिरा के नाम पर हमने काफी पैसा कमाया, अब त्याग का समय: कांग्रेस नेता

Published

on

Loading

बेंगलुरु। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार पूछताछ कर रही है। कल गुरुवार को सोनिया गांधी से इस मामले में ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

इस बीच कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा कि अब वह खुद कांग्रेस के लिए ही मुसीबत बन गए हैं। दरअसल, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच कांग्रेस नेता रमेश कुमार ने कहा, हमने नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी के नाम पर अपनी तीन-चार पीढ़ियों के लिए पैसा बना लिया है। अब अगर हम उनके लिए त्याग नहीं कर सकते तो अच्छा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, हमने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों के लिए काफी कमाया है। अब बलिदान का समय आ गया है। अगर हम उन कर्जों को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं, तो मुझे डर है कि हम जो खाना खाएंगे उसमें कीड़े लग जाएंगे।

लूट इंडिया का खूबसूरती से किया वर्णन

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने कहा, कांग्रेस पार्टी के 60 साल के लूट इंडिया कार्यक्रम का इतनी खूबसूरत तरीके से वर्णन करने के लिए प्रतिभाशाली नेता को बधाई। उन्होंने कहा, इतनी ईमानदारी से भ्रष्टाचार को स्वीकार करने के बाद वे किस चेहरे से वोट मांगते हैं।

कांग्रेस नेताओं के लिए सोचने का समय

इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, हम रमेश कुमार का बहुत सम्मान करते हैं। उनका बयान काफी गंभीर है। सभी कांग्रेसियों को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने जो कुछ गांधी व नेहरू के नाम पर बनाया है, उसे वापस कर देना चाहिए। वह सब जनता का है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending