Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेंटागन के मुख्य जगहों पर सेलफोन बैन

Published

on

Loading

अमेरिकी रक्षा विभाग ने गोपनीय जानकारियों पर चर्चा और उसके प्रसंस्करण के लिए पेंटागन में निधारित क्षेत्र में सेलफोन के साथ ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने वाली एक नई नीति पेश की है। मंगलवार को पेंटागन की तरफ से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालांकि पेंटागन ने मुद्दे पर महीने भर चली समीक्षा के बाद इमारत में सेलफोन लाने की इजाजत जारी रखी है।

उपरक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहान द्वारा हस्ताक्षरित इस ज्ञापन में जानकारी दी गई है कि सेलफोन का इस्तेमाल सामान्य क्षेत्रों और अन्य पेंटागन कार्यालय, जहां गोपनीय जानकारियां मौजूद नहीं हैं, वहां कर सकते हैं।

बयान में स्पष्ट किया गया है कि जहां भी संवेदनशील सामग्री पर चर्चा की जाती है, वहां रोजाना की तरह फोन को इमारत के बाहर बने सुरक्षित जगहों पर छोड़ना होगा।

ये नए नियम तुरंत प्रभावी होंगे और छह महीनों के भीतर पूरे तरीके से लागू कर दिए जाएंगे। यह नियम रक्षा विभाग के कार्मिक, ठेकेदारों और आगंतुकों वाली जगहों पर लागू होंगे। इसमें लैपटॉप, टैबलेट, सेल फोन, स्मार्ट घड़ियां, और अन्य डिवाइस शामिल हैं।

पेंटागन अमरीका के प्रतिरक्षा विभाग का मुख्यालय है। यह विश्व की सबसे बड़ी इमारत है। इस इमारत का निर्माण द्वितीय विश्व युद्व के समय शुरू हो कर 15 जनवरी 1943 तक चला। इसके निर्माण 8.30 करोड़ लाख डालर की लागत आई थी। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending