Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

300 करोड़ के करीब पहुंची वॉर, 17वें दिन इतना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की बादशाहत 17 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 291.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन शानदार रहा है। 17वें दिन वॉर के हिंदी वर्जन ने 2.80 करोड़ का कारोबार किया था।

इसका टोटल कलेक्शन 277.95 करोड़ का रहा। वहीं तमिल-तेलुगू वर्जन को जोड़ने पर यह कलेक्शन 291.05 करोड़ तक पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 296 करोड़ हो जाएगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending