Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, अखरोट खाने के हैं फायदे हजार

Published

on

Walnut Milk Benefits

Loading

नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। अखरोट इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है, जो अपने ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के लिए जाने जाते हैं। कुछ लोग इसे स्नैक्स के तौर पर खाते हैं, तो वहीं कुछ अपने दिन की शुरुआत मुट्ठी भर भीगे हुए अखरोट के साथ करते हैं। हालांकि, आप इसका दूध बनाकर भी पी सकते हैं।

अखरोट का दूध भी बेहद स्वास्थ्यवर्धक साबित होता है। हम सभी ने आमतौर पर बादाम के दूध के बारे में सुना होगा, लेकिन अखरोट का दूध भी कई मायनों में आपके लिए लाभकारी होता है। यह आपको ताकत देता है, हड्डियों और यहां तक ​​कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। अखरोट का दूध एक प्लांट-बेस्ड दूध का विकल्प है, जो अखरोट और पानी से बनाया जाता है।

आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

वॉल्नट मिल्क फाइबर से भरपूर होता है और कम ग्लाइसेमिक वाला फूड होता है। यही वजह है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सबसे अच्छे फूड आइटम्स में से एक है। ऐसे में अपने दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए दूध में अखरोट एक बढ़िया विकल्प है।

हड्डियां बनाए मजबूत

अखरोट के दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल की भारी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अखरोट के दूध को अपनी डाइट में शामिल कर हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों को रोकने में मदद मिल सकती है।

पाचन स्वास्थ्य बेहतर करे

इस दूध में मौजूद फाइबर का हाई कंटेंट मल त्याग में सहायता करता है, कब्ज से राहत देता है और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। डाइटरी फाइबर आंत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

दिल को बनाए सेहतमंद

अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड डार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होता है। अखरोट के दूध को डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड वेसल्स के कार्य में सुधार कर दिल को सेहतमंद बनाने में मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अखरोट का दूध साबुत अखरोट में पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों को बरकरार रखता है, जिनमें ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल शामिल हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से, हार्ट हेल्थ और मस्तिष्क के कार्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अखरोट में पॉलीफेनॉल और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यह सेल डैमेज का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।

 

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending