Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

VIRAL: आलिया की ऐसी न्यूड पिक देख सबने बोला ‘आईला’, यहाँ जाने पूरा मामला!

Published

on

Loading

आजकल आम इंसानों की दुनिया से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री हर कोई आए दिन बढ़ते साइबर क्राइम का शिकार हो रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस साइबर क्राइम के मायाजाल का शिकार हुई थी और अब आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शुमार हो गई है।

दरअसल, इनदिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक न्यूड तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को मोर्फ किया गया है। इसे एक मैग्जीन का कवर पेज बताया जा रहा है। इसमें किसी मॉडल की न्यूड बॉडी पर आलिया का चेहरा लगाया गया है। ठीक इसी तरह से दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर को भी मोर्फ किया गया था।

इसमें उन्हें एक मॉडल के साथ मैक्सिम मैगजीन के कवर पर न्यूड दिखाया गया था। जिसपर सुपरवुमन लिखा था। दीपिका पादुकोण की इससे पहले भी फेक पिक्चर लगाई जा चुकी है।  उनकी एक पिक्चर को फोटोशॉप्ड कर उन्हें विक्टोरियाज सीक्रेट एंजल बताया गया था।

बता दें, कि सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन की भी बिकनी में फोटोशॉप्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। करीना कपूर खान के फोटोशूट से भी छेड़छाड़ कर फर्जी तस्वीर बनाई गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसकी शिकार हो चुकी हैं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जो रियल नहीं थी। किसी विदेशी महिला की तस्वीर पर ऐश्वर्या का चेहरा लगाया गया था। अस्पताल की इस तस्वीर को आराध्या के जन्म के बाद की पहली तस्वीर बताया गया था।

फिलहाल इस मसले पर आलिया भट्ट ने कोई रिएकशन नहीं दिया है, क्यूंकि वो जानती है कि उनके फैन्स उन्हे अच्छी तरह से समझते है और इसके लिए उन्हे सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending