Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

VIDEO : सीएम योगी से मिले संजय दत्त, फिल्म प्रस्थानम की कर रहे हैं शूटिंग

Published

on

Loading

लखनऊ। बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म प्रस्थानम को लेकर चर्चा में हैं। लखनऊ में शनिवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्‍त ने सीएम योगी से मुलाकात की।

आपको बता दें कि अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं। वे लखनऊ से सटे बाराबंकी में अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म में मनीषा कोइराला लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में मनीषा संजय की पत्‍नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में संजय के अलावा जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending