Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

हर्षा को हत्या से पहले आए थे दो लड़कियों के वीडियो कॉल, दोस्त ने किया खुलासा

Published

on

Loading

कर्नाटक के शिमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। इसी बीच हर्ष की हत्या के समय मौजूद दोस्तों और चश्मदीदों ने दावा किया है कि हर्ष को दो लड़कियां वीडियो कॉल कर रही थीं। जब हर्ष ने पूछा कि वे कौन हैं, तो वे लड़कियां कह रही थीं कि वे उसकी दोस्त हैं। जबकि हर्ष कह रहा था कि वो उन्हें नहीं जानता है।

हर्ष के साथ मौजूद उसके दोस्त नवीन ने बताया कि वह अपने अन्य दोस्तों के साथ बैठा था। तभी हर्ष के फोन पर दो लड़कियों के वीडियो कॉल आ रहे थे। लड़कियां हर्ष को अपना दोस्त बता रही थीं। वहीं हर्ष कह रहा था कि वह उन्हें नहीं जानता। इसके बावजूद लड़कियां उसे
अपना दोस्त बता रही थीं। हर्ष लगातार फोन काट रहा था। लड़कियों की कॉल लगातार आ रही थी।

नवीन ने बताया कि वे लोग हर्ष को छोड़कर भारतीयनगर में स्थित अम्मा कैंटीन के पास आ गए। इसके बाद उन्हें हर्ष का फोन आया। उसने कहा कि कुछ गड़बड़ है, यहां आओ। हमने कहा, हम काफी दूर हैं. लेकिन वह बुला रहा था. इसके बाद हमें जानकारी मिली कि हर्ष के साथ मारपीट हो रही है। नवीन ने बताया कि हम चार दोस्त साथ थे। लेकिन 9 बजे हम आ गए। इसके बाद काशिफ ने उसके साथ मारपीट की। हर्ष ने बताया था कि उनका पहले भी विवाद हुआ था। नवीन ने बताया कि हर्ष कभी भी अकेले बाहर नहीं जाता था। लेकिन उस दिन वह अकेला था। इसके बाद उस पर हमला हुआ।

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending