Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

VIDEO: जानें क्यों, अचानक बेटी जीवा के स्कूल पहुंचे M.S धोनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी इनदिनों अपनी फैमली के साथ खासा बिजी है, और इस समय वे अपनी बेटी जीवा को पूरा समय दे पा रहे हैं।

Image result for BETI JEEVA DHONIजी हां। हाल ही में धोनी को अपनी बेटी जीवा के स्कूल देखा गया। दरअसल, पापा धोनी अपनी बेटी के स्कूल में एक ऐनुअल फंक्शन में शामिल हुए। इस फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा अपने पापा की गोद में बैठी काफी सुन्दर लग रही है।

जहां इस फंक्शन में जीवा ने परी की ड्रैस व रेड स्वेटर पहन रखा था तो, वहीँ पापा धोनी ने जैकेट। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी इस फंक्शन में पहुंच अपनी बेटी का हौसला अफजाई करते दिखाई दे रही हैं।

अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड: कोरबा के 171 रनों के आगे ढेर हुई उमरिया की टीमगौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। संन्यास लेने के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर धोनी अब नही खेल रहे हैं। अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इसके लिए धोनी 1 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच हार चुकी है।

Image result for BETI JEEVA DHONI

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending