Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वीर अभिनंदन का पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित, पिता एयर मार्शल तो पत्नी एयरफोर्स अधिकारी

Published

on

अभिनंदन

Loading

भारत के वीर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की आज पाकिस्तान से वापसी है। उनके स्वागत के लिए पूरे अटारी-बॉर्डर पर लोग इकट्ठा हो गए हैं। सिर्फ अभिनंदन ही नहीं उनका पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित है। उनके पिता रिटायर्ड एयर मार्शल सिम्हाकुट्टी वर्तमान एयर फोर्स की पूर्वी कमांड के प्रमुख रह चुके हैं।अभिनंदनइतना ही नहीं उनकी पत्नी तन्वी मरवाहा भी एयर फोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के पद पर देश की सेवा कर चुकी हैं। फिलहाल अभिनंदन के पिता ने किसी से कोई भी बाद करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका सीने बेटे की वजह से गर्व से चौड़ा हो गया है।

उनके पिता एस वर्तमान का सर्विस नंबर 13606 है। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान का एक बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि फाइटर प्लेन ये नहीं जानता कि उसे उड़ाने वाला मर्द है या औरत।अभिनंदन1973 में एयर फोर्स ज्वाइन करने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान के पास 4000 घंटे से ज्यादा और 40 से ज्यादा तरह के प्लेन उड़ा चुके हैं। उन्होंने एक फिल्म के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया था। उस फिल्म की कहानी आज उनके बेटे की स्थिति जैसी ही है। फिल्म करगिल युद्ध के दौरान एक भारतीय पायलट के पाकिस्तान में पकड़े जाने पर बनाई गई थी।

इतना ही नहीं उनकी पत्नी तन्वी मरवाहा भी एयरफोर्स अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर के पद पर रहकर देश की सेवा कर चुकी है। 15 साल की सर्विस के बाद हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर रिटायर हुईं तन्वी आज रिलायंस जिओ की डीजीएम पद पर कार्यरत है। बता दें अभिनंदन वर्तमान तमिलनाडु चेन्नई के रहने वाले हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending