Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

अधिकारी सुधर जाएं, वरना सुधार देंगे: उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का चढ़ गया पारा

Published

on

Uttarakhand Urban Development Minister Premchand Aggarwal

Loading

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के देहराखास में चल रहे विकास कार्यों में खामियां मिलने पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने निर्माण एजेंसी उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

कैबिनेट मंत्री ने UUSDA के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी केंद्र की योजना को पलीता लगा रही है। अधिकारियों को भी उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सुधर जाएं, वरना वह सुधार देंगे। कैबिनेट मंत्री ने परियोजना के कार्यों को 31 जनवरी तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया है।

निरीक्षण में शहरी विकास मंत्री ने क्या देखा?

गुरुवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहराखास और टीएचडीसी कालोनी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि नाली निर्माण कार्य अधूरा है और सड़क भी खस्ताहाल है। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की कि निर्माण एजेंसी अनियोजित ढंग से कार्य रही है, जिससे बीते करीब डेढ़ वर्ष से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद UUSDA के अपर निदेशक विनय मिश्रा व प्रोजेक्ट मैनेजर संजय तिवारी को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कैबिनेट मंत्री ने कड़े शब्दों में जनवरी अंत तक सड़क के गड्ढे भरने, नाली और सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़कों पर दिनभर निर्माण के वाहन जाम का कारण बनते हैं।

अव्यवस्थित तरीके से खोदी गई सड़क

अव्यवस्थित तरीके से जगह-जगह नाली के लिए सड़क खोदी गई है और कई गलियों में निर्माण होने के बावजूद एक वर्ष से सड़क नहीं बनाई जा रही है। ऐसे में लोग के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। साथ ही हमेशा धूल-मिट्टी और कीचड़ से स्थानीय निवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर भी मनमानी का आरोप लगाया।

इस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यूयूएसडीए के कार्यकारी अधिकारी चंद्रेश यादव को फोन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुधर जाएं, सरकार विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है। जबकि अधिकारी सरकार को पलीता लगा रहे हैं। यदि विकास कार्यों से जनता ही असंतुष्ट हो तो यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending