Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

Published

on

निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया सफाई अभियान, सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन दिल्ली

Loading

निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया सफाई अभियान, सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन दिल्ली

देहरादून। सन्त निरंकारी मिशन मानवता की सेवा में सदैव तत्पर और प्रभु भक्ति को महत्वपूर्ण स्थान देता है। इसी भाव के साथ आज सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन, दिल्ली द्वारा एक बार फिर देशव्यापी ’’स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत’’ के तहत पूरे भारतवर्ष में 50 रेलवे स्टेशनों का सफाई अभियान चला गया। इसी अभियान के तहत देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी साफ-सफाई की गयी। इस अवसर पर सन्त निरंकारी मिशन के सेवादारों ने बड़े उत्साह तथा निस्वार्थ भाव से झाडू-पोचा, वाईपर, झाढ़न लेकर तन्मयता से इस अभियान में भाग लिया गया। इस अभियान में रेलवे स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर जैसे चारों प्लेटफार्मो एवं आरक्षण कार्यालय के आस-पास सफाई की गयी।

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान दिया जा रहा है। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के ’’नर सेवा-नारायण सेवा’’ के विचार को इस अभियान में चरितार्थ करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके विचारों में सम्पूर्ण मानव जाति परमपिता निरंकार की सन्तान है तथा सभी की सेवा परमपिता निरंकार की सेवा विचारों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत ’’स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत’’ कार्यक्रम से जुड़कर सन्त निरंकारी मण्डल द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के इन्हीं विचारों को सन्त निरंकारी मिशन द्वारा जन-जन तक पहॅुचाया जा रहा है। इस सफाई अभियान की अध्यक्षता श्री हरभजन सिंह, जोनल इंचार्ज, मसूरी जोन द्वारा की गयी तथा संविन्दर कौर, कलम सिंह रावत, मंजीत सिंह, नरेश विरमानी, उमेश, भगवत प्रसाद जोशी, गीताराम काला, सूरज गौड़ आदि के नेतृत्व में लगभग 400 सेवादारों की चार टीमों में बांटकर चारों प्लेटफार्म की सफाई की गई।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending