Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

गहराये कोश्यारी-निशंक की होली के रंग

Published

on

भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले, सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा

Loading

भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले, सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा

देहरादून। होली के दिन पुरानी रंजिश भूल कर भाजपा के दो सांसद भगत सिंह कोश्यारी और सांसद रमेश पोखरियाल गले मिले थे। उनकी नई दोस्ती अब रंग लाने लगी है। दोनों नये दोस्त बुधवार को हाथों में हाथ लिये राज्यपाल डा. केके पाॅल के दरबार में जा पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी थे। दोनों नेताओं ने राज्यपाल से लगभग आधे घंटे तक बात की और फिर जब राजभवन से बाहर निकले तो उनकी आंखों में चमक थी और होठों पर खुशी। सांसद कोश्यारी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राज्यपाल से राज्य की समस्याओं के बारे में चर्चा की। हालांकि वह यह बताने से भी नहीं चूके कि यदि मौका मिला तो भाजपा सरकार भी बना सकती है।

नये यार, पहुंचे राज्यपाल के द्वार

बुधवार को सांसद भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल पॉल से मिला। राज्यपाल से मिलने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर जनता चाहेगी तो भाजपा अवश्य उत्तराखंड में सरकार बनाए। इसके लिए वह चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से हमने राज्य की समस्याओं पर बात की है। अगर भाजपा को मौका दिया जाएगा तो वह राज्य में सरकार बनाने का प्रस्ताव रखेगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, मुन्ना सिंह चैहान सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

सरकार बनाने में भी पीछे नहीं भाजपा: कोश्यारी

गौरतलब है कि कोश्यारी ने पहले भी भाजपा के राज्य में सरकार बनाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर सरकार बनाने का दबाव है, स्थिति अनुकूल हो तो तैयार हैं। यह तय माना जा रहा है कि यदि भाजपा सरकार बनाती है तो बागी विधायक उसका समर्थन करेंगे। उनके अनुसार अधिकांश विधायक अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते हैं, ऐसे में अकेले भाजपा ही नहीं कांग्रेस पर भी दबाव है कि विधानसभा भंग न हों।

 

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending