Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस के आरोपों पर रामदेव का पलटवार

Published

on

उत्तराखंड का वर्तमान सियासी संकट, योगगुरु स्वामी रामदेव और अमित शाह ने की सरकार गिराने की साजिश

Loading

उत्तराखंड का वर्तमान सियासी संकट, योगगुरु स्वामी रामदेव और अमित शाह ने की सरकार गिराने की साजिश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे वर्तमान सियासी संकट के बीच कांगे्रस की ओर से योगगुरु स्वामी रामदेव पर बागी विधायकों को उकसाने के आरोपों का खंडन करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात के लिए उनकी बजाय राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अखबारों में पढ़ा कि रामदेव और अमित शाह ने मिलकर उत्तराखंड सरकार को गिराने की साजिश रची है। योगगुरु ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी किसी कांग्रेसी विधायक या पार्टी कार्यकर्ता से इस बारे में कोई बात नहीं की। हम जो भी करते हैं खुलकर करते हैं पीठ पीछे कुछ नहीं करते।

उत्तराखंड का सियासी संकट

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कल यह आरोप लगाकर कहकर सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी कि योग गुरू और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक साथ मिलकर राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची और कांग्रेस विधायकों द्वारा हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत इसी का नतीजा है। अपने आरोप के समर्थन में पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘रामदेव कांग्रेस के बागी विधायकों के संपर्क में थे और सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ साजिश रचने में भाजपा अध्यक्ष के अलावा वह भी एक अहम व्यक्ति थे। राज्य सरकार के खिलाफ बगावत करवाने और उसे गिराने का प्रयास करने में बाबा रामदेव ने एक भाजपा एजेंट के तौर पर काम किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य विधानसभा में 18 मार्च को सामने आयी इस बगावत से पहले से ही बाबा रामदेव बागी विधायकों के संपर्क में थे।

हांलांकि, इस संबंध में कुछ समाचार पत्रों में छपी खबरों के आधार पर रामदेव ने कहा कि राज्य में जारी राजनीतिक संकट में उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है जबकि उनका इससे कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इस मामले में हमारी कोई भूमिका नहीं है। कांगे्रस को अपना कुनबा संभालना सीखना चाहिए। राजनीतिक घटनाओं के लिये राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिये।’ रामदेव के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि योग गुरू चाहे जो भी स्पष्टीकरण दें, वह उत्तराखंड में राजनीतिक संकट में अपनी भूमिका के आरोप से छूट नहीं सकते।

जोशी ने कहा, ‘योग गुरू का उत्तराखंड में करीब 2000 करोड रुपये का कारोबारी साम्राज्य है और उनके ट्रस्ट के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। उन्हें राज्य सरकार से कई बदले लेने हैं। रामदेव और शीर्ष भाजपा नेतृत्व की इस राजनीतिक संकट में भूमिका सीधी है।’ गौरतलब है कि विजय बहुगुणा कार्यकाल के समय में रामदेव के पतंजलि ट्रस्ट के खिलाफ जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम तथा भारतीय स्टैंप एक्ट के तहत करीब 81 मामले दर्ज किये गये थे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending