Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, 44 जिलों के किसानों के लिए 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। भारी बरसात और बाढ़ से परेशान किसानों को राज्‍य सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बड़ी सहायता राशि जारी कर दी है। बाढ़ प्रभावित 44 जिलों के किसानों को 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है।

बाढ़ और भारी बरसात के कारण फसलों का नुकसान झेल रहे किसानों के साथ योगी सरकार एक बार फिर पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है। सहायता राशि के जरिये सीएम योगी ने किसानों के नुकसान की भारपाई का बड़ा प्रयास किया है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को हर हाल में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान के आकलन की प्रक्रिया और तेज कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक 180 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। जिसमें से 160 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों को जारी कर दी गई है। एक लाख से अधिक किसानों को राज्‍य आपदा मोचक निधि के जरिये सहायता राशि जारी की गई है।

गौरतलब है कि भारी बरसात और नदियों में उफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है। पूर्वांचल के जिले सबसे ज्‍यादा बाढ़ से प्रभावित रहे। किसानों की परेशानी को देखते हुए सीएम योगी ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। सीएम ने मंत्रियों और विधायकों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों की मदद के निर्देश दिए थे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending