Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

पांच करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य हो गया है, जहां पांच करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। साथ ही अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के रिकॉर्ड को भी उत्तर प्रदेश ने बरकरार रखा है।

सीएम योगी की मंशा है कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहे। इसके लिए वह अधिकारियों को हर जरूरतमंद व्यक्ति का प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश देते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में हर गरीब और वंचित व्यक्ति भी प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करा पा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 50017920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश के 74382304 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। प्रदेश में कुल 3716 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत इंपैनल्ड हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में अब तक कुल 3481252 हेल्थ क्लेम किए गए हैं, जिसमें से 3275737 लोगों क्लेम निस्तारित हो चुके हैं। इस तरह से प्रदेश में 92.48 प्रतिशत क्लेम का निस्तारण किया जा चुका है।

अयोध्या में बनें आठ लाख 37 हजार से ज्यादा कार्ड

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अब तक अयोध्या जनपद में 8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ जनपद के 19 निजी अस्पताल व 16 सरकारी अस्पताल दे रहे हैं। अयोध्या में इस योजना के तहत पंचायत सहायक, कोटेदार एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर घर जाकर पीएमजेएवाई मोबाइल एप्प के माध्यम से कार्ड बनाये जा रहे हैं। इसके अलावा गांव के ग्राम पंचायत भवन पर भी पात्र लाभाथियों का आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी इन योजनाओं में उत्तर प्रदेश नंबर-1

स्वास्थ्य से जुड़ी पांच प्रमुख योजनाओं में उत्तर प्रदेश नंबर-1 पर है। 1- 5 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड उत्तर प्रदेश में बन चुके हैं। 2- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 31,86,006 महिलाओं की प्रदेश में प्रसव पूर्व जांच की जा चुकी है। 3- प्रदेश में 1267 जनौषधि केंद्र संचालित हैं। वहीं 21882 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश की 54.44 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना लाभ प्राप्त हुआ है।

सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

प्रदेश वासियों को बधाई! सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपने 5 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड का ‘सुरक्षा कवच’ प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

यह उपलब्धि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में पात्र जन तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच को सुनिश्चित करने के हमारे संकल्प की एक झांकी है।

‘नए उत्तर प्रदेश’ में धनाभाव के कारण कोई निर्धन इलाज से वंचित न रहे, यह डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending