Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आयुष्मान अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी में अबतक 8 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड का हुआ वितरण

Published

on

Loading

अयोध्या। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर मोदी-योगी सरकार ने गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत शुरू की, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज के लिए पैसों की चिंता न करनी पड़े। ये योजना प्रभु श्रीराम की नगरी के गरीबों व बेसहारा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत अब गरीब लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपए तक का सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल रहा है। अयोध्या जनपद में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाए एवं वितरित किए जा रहे हैं।

8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए

अब तक अयोध्या जनपद में 8 लाख 37 हजार 700 लाभाथियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। इस योजना सें जनपद के 2 लाख 49 हजार 274 चयनित पात्र परिवारों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जनपद के 2 लाख 20 हजार 338 परिवार ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पंचायत सहायक, कोटेदार एवम आशओं द्वारा घर घर जाकर पीएमजेएवाई मोबाइल एप्प के माध्यम से भी कार्ड बनाये जा रहे हैं। इस योजना का लाभ जनपद के 19 निजी अस्पताल व 16 सरकारी अस्पताल दे रहे हैं। इस के अलावा गांव के ग्राम पंचायत भवन पर भी पात्र लाभाथियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिससें पात्र लाभार्थी आसानी से पंचायत भवन पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता हैं।

जनपद में फरवरी माह में 41 हजार 608 लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जा चुका है। पिछले महीने में 1 हजार 695 लाभाथियों ने सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों से मिलाकर इलाज करवाया है और योजना के प्रारम्भ से जनपद में अब तक 39 हजार 435 लाभाथियों ने सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से चिकित्सिकीय लाभ लिया हैं।

आयुष्मान एप्प के माध्यम से लाभार्थी स्वयं अपना व अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकता है। कार्ड बनाए जाने वाले ऐप व उसकी प्रक्रिया को जानने हेतु दिए गए QR कोड को स्कैन करना होता है।

सीएमओ अयोध्या डॉ संजय जैन ने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया हैं, वह अपना आयुष्मान कार्ड पंचायत भवन पर जाकर के अवश्य बनवा लें, जिससे उन्हें एवम उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त होता रहे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending