Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: न्यूयॉर्क में गोलीबारी,1 की मौत

Published

on

Loading

acr468-5650c8b8eb982firingन्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में पॉप गायक टी.आई (क्लिफोर्ड जोसेफ हैरिस जूनियर) के कंसर्ट में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस कंसर्ट का आयोजन बुधवार को इरविंग प्लाजा में हुआ।

बीबीसी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हॉल के अंदर गोली चलाई गई, लोगों में डर फैल गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमलावर का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है। टीआई का वास्तविक नाम क्लिफ्फोर्ड हैरिस जूनियर है। अभी तक इस घटना पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending