Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

US ने पाक को लगाई फटकार, बलूचिस्तान और सिंध में हो रही हत्याओं पर जताई चिंता; दी नसीहत

Published

on

US reprimands Pakistan over killings in Balochistan and Sindh

Loading

वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों की हत्याएं और उनके गायब होने को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों के जबरन गायब और उनकी हत्याओं को लेकर चिंता जताई।

मानवाधिकार उल्लंघन पर अमेरिका ने जताई चिंता

वॉशिंगटन में कैपिटल हिल में कांग्रेस सदस्य द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन वह पाकिस्तान में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघनों को दूर करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।

बलूच नेता की मौत का किया जिक्र

द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, उन्होंने विशेष रूप से मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक नेता महरंग बलूच के मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने महरंग के पिता का अपहरण किया था, जब वह 16 साल की थी। उनके पिता का शव दो साल बाद संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। हालांकि, अब महरंग बलूच इस्लामाबाद में महिलाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन का हिस्सा हैं।

लोगों के गायब होने और उनकी हत्याओं को रोके पाकिस्तान

अमेरिकी सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में लोगों के गायब होने और उनकी गैर-न्यायिक हत्याओं को खत्म करना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम के दौरान वहीद बलूच ने लोगों को जबरन गायब किए जाने और उनकी हत्याओं को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मानवीय सहानुभूति वाला कोई भी व्यक्ति इस तरह के कार्यों का समर्थन नहीं कर सकता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending