Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पिछवाड़े पर हाथ किसने मारा ? – बॉलीवुड एक्ट्रेस की बिकिनी फोटो पर लोगों ने किया सवाल

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनका बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद है। हाल ही में उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक बिकिनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी बोल्ड लग रही हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज लोगों को भा रहा है।

ये फोटो मालदीव की है, जहां हाल ही में उर्वशी छुट्टी मनाने गई थी और अब उन्होंने वहां ये तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर में उर्वशी टील कलर बिकनी और हाथ में हैट लिए नज़र आ रही है। साथ ही उन्होंने बालों में फूल लगा रखा है और गोगल्स भी पहने हुए है। फोटो में उर्वशी बैकसाइट पोज दे रही हैं और बैक कर्व फलॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। लेकिन ये फोटो भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि उर्वशी के बैक कर्व पर एक हाथ का निशान है, जिसे लोग पूछ रहे हैं कि ये किसका हाथ है।

एक्ट्रेस ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ‘पीछे से हो या आगे से, मालदीव का पानी मुझे हमेशा चमकीला लगता है। स्वर्ग में थोड़े समय की छुट्टी पर।’

इस फोटो को शेयर होने के बाद लोग इसे लाइक कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर होने के बाद कुछ घंटों बाद ही लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending