Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को दिया झटका, पार्टी को कहा अलविदा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नॉर्थ मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उर्मिला को नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ाया गया था।

उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था। कांग्रेस छोड़ने के पीछे का कारण उर्मिला ने पार्टी हो रही अंदरूनी गुटबाजी को बताया है।

आपको बता दें कि उर्मिला ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा था। फिल्मी दुनिया में लोकप्रिय होने के बावजूद उन्हें नॉर्थ कांग्रेस से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इस फैसले के बाद उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है।

जारी बयान में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं। मैं पहली तब इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब के मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा था। बाद में मेरे पत्र को लीक कर दिया गया जो कि गोपनीय था। यह मेरे साथ विश्वासघात था।

उन्होंने आगे कहा कि कहने की जरूरत नहीं है कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई उत्तर में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जिन लोगों का मेरे पत्र जिक्र था, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उन्हें नए पदों से पुरस्कृत किया गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending