Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अतीक को लेकर झांसी पुलिस लाइन से निकला यूपी पुलिस का काफिला

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया जा रहा है। यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस का काफिला गैंगस्टर अतीक को रविवार शाम साबरमती केंद्रीय जेल से चला था। 1271 किमी का सफर तय करने में काफिले को करीब 23 घंटे लगेंगे। लिहाजा काफिला नाबाद चल रहा है।

यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट की ओर से इस मामले में अतीक अहमद समेत सभी आरोपियों को इस दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। माफिया अतीक को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला झांसी पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस अतीक को लेकर सुबह 8:48 बजे झांसी पहुंची थी। यहां करीब दो घंटे तक काफिले में शामिल लोगों ने आराम किया। इसके बाद 10:45 बजे पुलिस का काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रक्शा बॉर्डर से झांसी में एंट्री लेने के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद को झांसी पुलिस लाइन में ठहराया गया है। बताया गया पुलिस लाइन परिसर में किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया है। साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक अहमद के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के काफिले के साथ अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी अपनी गाड़ी से साथ चल रही हैं। उन्होंने मिडिया से कहा कि अतीक की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending