Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: ‘मिशन 80’ के लिए सुभासपा से फिर गठबंधन कर सकती है भाजपा, दिए संकेत

Published

on

UP: BJP may forge alliance with SBSP again for 'Mission 80'

Loading

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में उप्र की सभी सीटों को जीतने के ‘मिशन 80’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा फिर ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से गठबंधन कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मीडिया से बात में इसके संकेत दिए हैं।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले भी सरकार में भाजपा के साथ रहे हैं। यदि राजभर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं तो उन्हें विश्वास है कि पार्टी निश्चित रूप से उन्हें साथ काम करने का अवसर देगी।

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का प्रदेश के राजभर समाज में वर्चस्व माना जाता है। विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सुभासपा ने छह सीटें जीती हैं। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की कुछ सीटों पर राजभर समाज निर्णायक भूमिका में है।

हालांकि भाजपा ने अनिल राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। वहीं राजभर समाज के नेताओं को राज्यसभा भी भेजा है, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए किसी भी छोर को ढीला नहीं छोड़ना है। लिहाजा पार्टी राजभर समाज के वोट बैंक को एक तरफा अपनी ओर खींचने के लिए राजभर से गठबंधन कर सकती है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending