Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र विधानसभा में विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही स्थगित

Published

on

उप्र विधानसभा, विपक्ष के हंगामे से कार्यवाही स्थगित, शामली में जश्न के दौरान गोलीबारी में एक लड़के की मौत, पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध

Loading

लखनऊ| शामली में जश्न के दौरान गोलीबारी में एक लड़के की मौत और पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पोस्टर लहराए। बसपा सदस्यों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सदन से बहिर्गमन किया। हालांकि सदन के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के संबोधन के बाद एक बहस होनी थी। सदन में कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है, साथ ही उन्होंने पत्रकारों पर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस मुद्दे पर बहस के लिए नोटिस दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।

भाजपा सदस्यों ने सदन में विधायी कार्यमंत्री आजम खान द्वारा पिछले सप्ताह दिए गए बयान के खिलाफ नार लगाए। आजम ने अपने बयान में कहा था कि मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में पाकिस्तान में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से बंद कमरे में मुलाकात की थी। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से क्रुद्ध आजम ने कहा हंगामा कर रहे विधायक दंगाई हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और किसानों की स्थिति खराब है। सत्ताधारी दल के विधायकों ने कहा कि शामली मामले में कार्रवाई की गई है और विपक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता और सरकार के अच्छे कामों से भयभीत है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending