ऑफ़बीट
उप्र: पेट से निकली 62 स्टील की चम्मच, डॉक्टर भी हैरान
मुजफ्फरनगर। उप्र के मुजफ्फरनगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स के पेट से 62 स्टील की चम्मच निकाली गई है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के मुताबिक यह शख्स एक साल से चम्मच में खा रहा था।
एनआई को डॉक्टर राकेश खुराना ने बताया कि 32 साल के एक मरीज विजय से पूछा गया कि क्या उसने ये चम्मचें खाई हैं? तो मरीज ने कहा कि हां उसने ही ये चम्मचें खाई हैं।
उप्र के मुजफ्फरनगर जिले के मंदसौर क्षेत्र के 32 साल के विजय के पेट में दर्द की शिकायत थी। ज्यादा दर्द बढ़ने पर विजय को घर वाले डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कर विजय को भर्ती कर लिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन में मरीज के पेट में चम्मच में देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। एक-एक कर निकाली गई। चम्मचों को डॉक्टर ने काउंट किया तो 62 चम्मच की संख्या बताई गई। यह तेजी से वायरल हो रही है। लोगों में चर्चा विषय बनी है।
जबरन चम्मच खिलाने का आरोप
बता दें कि मरीज के साथ वालों ने आरोप लगाया कि उसे शामली के नशा मुक्ति केंद्र में जबरदस्ती चम्मच खिलाई गईं। उसका इलाज मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में चल रहा है. जब डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे। तो उसी वक्त उसके पेट से एक-दो नहीं, बल्कि 62 स्टील की चम्मच निकाली हैं. उसका ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला।
यह भी पढ़ें
OMG! विमान उड़ाते समय सो जाते हैं 66 फीसदी भारतीय पायलट
सपा ने फिर दिखाया नरेश उत्तम पर भरोसा, दोबारा सौंपी गई यूपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात