Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

करुणानिधिः पांच बार मुख्यमंत्री, 3 पत्नियां…, निजी जीवन के बारे में जानें सबकुछ

Published

on

करुणानिधि

Loading

चेन्नई। मंगलवार शाम दक्षिण की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले एम करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। करुणानिधि के निधन उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की सुबह से ही  करुणानिधि की बिगड़ी तबियत की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी।

करुणानिधि

करुणानिधि तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री बने। आज हम आपको उनके निजी जीवन के बारे में एक ऐसा बात बताने जा रहे है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि करुणानिधि की तीन पत्नियां थीं। पहली पत्नी के निधन पर उन्होंने शादी की उसके कुछ ही समय बाद एक और महिला पर मोहित हो उठे। दो-दो महिलाओं संग रहने पर कई बार उन्हें विरोधियों की आलोचना सहनी पड़ी। धुरविरोधी अन्नाद्रुमुक नेता स्व. जयललिता भी उन्हें इसको लेकर ताने मारा करतीं थीं।

करुणानिधि तमिल जितना सियासत के लिए सुर्खियों में रहा करते थें उतना ही अपने लव लाइफ के चर्चे भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करुणानिधि सुबह एक बीवी के साथ गुजारते थे तो रात दूसरी बीवी के साथ। जब पहली पत्नी पद्मावती का 1944 में निधऩ हो गया तो चार साल बाद ही दयालुअम्मल से उन्होंने शादी रचाई। पहली पत्नी से हुए एमके मुथु नामक बेटे ने गायन और अभिनय को पेशा बना लिया। 60 के दशक की बात है, जब एक चुनाव प्रचार के दौरान करुणानिधि की नजरें रजतिअम्मल नामक महिला से दो-चार हुईं और वह दिल दे बैठे।

बाद में उन्होंने अपनी ही पार्टी की ओर से संचालित मुहिम स्वयं मर्यादा कल्याणम (आत्मसम्मान की शादी) के तहत शादी रचा डाली। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कानूनी पचड़े में फंसने की डर से करुणानिधि ने दयालुमल को पत्नी तो रजतिअम्मल को दोस्त का ही दर्जा दिया। हालांकि जब 1968 में कनिमोझी का जन्म हुआ तो उन्होंने रजतिमल को अपनी बेटी की मां करार दिया।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending