Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ग्रीन कॉरिडोर जैसी अनोखी पहल समय की मांग : मनोज बाजपेयी

Published

on

ग्रीन कॉरिडोर जैसी अनोखी पहल समय की मांग : मनोज बाजपेयी

Loading

ग्रीन कॉरिडोर जैसी अनोखी पहल समय की मांग : मनोज बाजपेयी

मुंबई| हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ग्रीन कॉरिडोर पहल को समय की मांग बताते हुए इसके बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। हाल ही में सूरत से मुंबई के मुलंड में ग्रीन कॉरिडोर के मार्ग से आए हृदय से एक शख्स की जान बचा ली गई। इस हृदय प्रत्यारोपण के लिए मुंबई यातायात विभाग को मुलंड तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया था। सूरत के एक किशोर का ह्दय मुंबई के 43 वर्षीय व्यक्ति को प्रत्यारोपित किया जाना था।

यह पूरा मामला ट्रैफिक फिल्म की कहानी जैसा ही था। यहां भी प्रत्यारोपित किए जाने वाले हृदय को मुंबई के ट्रैफिक से गुजरना था लेकिन ग्रीन कॉरिडर ने ऑपरेशन को सफल बना दिया। ट्रैफिक एक इनोशल थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी हृदय प्रत्यारोपण के पेचीदा मामले को केंद्र में रखकर रची गई है। इसमें एक बच्ची के लिए मुंबई से पुणे प्रत्यारोपित किए जाने वाला हृदय पहुंचाया जाना है। इस मिशन में जो-जो मुश्किलें आईं। उसमें सबसे बड़ी कठिनाई ट्रैफिक था। ।

मनोज बाजपेयी अब खुलकर ग्रीन कॉरिडोर और हार्ट ट्रांसप्लांट के समर्थन में आ गए हैं। वह लोगों को समझा रहे हैं कि ग्रीन कॉरिडोर समय की जरूरत है। मनोज बाजपेयी कहते हैं, “एक 17 साल के लड़के ने अपनी जिंदगी गंवा दी। लेकिन मुझे खुशी है कि उसकी मौत व्यर्थ नहीं गई। वह मरकर भी किसी को जिदगी दे गया। अंग प्रत्यारोपण ग्रीन कॉरिडोर जैसी बड़े पहल के कारण ही सफल हो पाया। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेकर हैं। फिल्म 6 मई को रिलीज हो रही है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending